फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'खनन के खेल को खाकी की शह' ऑडियो वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया

Sun, 27 Jan 2019 07:10 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
हमीरपुर जिले में अवैध मौरंग से भरे सीज ट्रक के मामले में एक ऑडियो वायरल होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले को संज्ञान में लेते हुए एसपी हेमराज मीना ने उप निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। थाना ललपुरा के प्रभारी निरीक्षक व एक अन्य उप निरीक्षक की जांच अपर पुलिस अधीक्षक को सौंपी है। 
विज्ञापन


खनिज अधिकारी व उप निरीक्षक ने करीब दो माह पूर्व बिना रायल्टी ओवरलोड मौरंग भरे ट्रक को सीज कर ललपुरा थाने में खड़ा कराया था। तब इसकी विवेचना उप निरीक्षक  सलीम सिद्दीकी को मिली। उप निरीक्षक का स्थानांतरण थाना सिसोलर हो गया। उनकी जगह पर ललपुरा थाने के दारोगा गोपाल अवस्थी को विवेचना मिली।

इसी प्रकरण में ट्रक छुड़ाने को लेकर किसी जावेद ने फोन पर मामले को रफादफा करने की बात दारोगा गोपाल अवस्थी से कही। जिस पर एसआई ने जांच में नाम हटाने पर 30 हजार रुपये की मांग की। इस पर 20 हजार में मामला रफादफा कर गाड़ी खाली कर घर भेजने को कहा गया। साथ ही हाथ की लिखी रायल्टी रसीद की फोटो कॉपी दिए जाने की बात भी कही। इस बातचीत का ऑडियो किसी ने वायरल कर दिया।
विज्ञापन


मामला संज्ञान में आते ही पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने एसआई गोपाल अवस्थी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इंस्पेक्टर पंकज पांडेय व उप निरीक्षक सलीम सिद्दीकी की भी मामले में संलिप्तता को लेकर इनके खिलाफ जांच के आदेश अपर पुलिस अधीक्षक को दिए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें