फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पासपोर्ट सत्यापन के लिए घूस ली…दो दरोगा निलंबित, वसूली-अभद्रता में पांच पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई

Sat, 06 Jul 2024 10:24 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: फीडबैक सेल की जांच के बाद पुलिस कमिश्नर ने कार्रवाई की है। दो दरोगा समेत पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। इसके साथ ही डीसीपी पूर्वी ने 23 चौकी इंचार्ज समेत 30 दरोगाओं व डीसीपी सेंट्रल ने तीन दरोगाओं के तबादले कर दिए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में आम जनता से अभद्र व्यवहार और वसूली करने वालों पर पुलिस कमिश्नर की सख्ती शुरू हो गइ है। शुक्रवार को सीपी ने जनता की शिकायतों की जांच के लिए गठित फीडबैक सेल की रिपोर्ट के आधार पर दो दरोगा समेत सात पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया। दोनों दरोगा ने पासपोर्ट वैरिफिकेशन के नाम पर आवेदकों से एक-एक हजार रुपये लिए थे।

विज्ञापन

निलंबित होने वालों में अनवरगंज थाने के दरोगा दुर्गेश प्रताप सिंह, बेकनगंज थाने के दरोगा केशव प्रसाद, बाबूपुरवा थाने के हेड कांस्टेबल ग्रीस राज, बर्रा थाने के हेड कांस्टेबल विजय, चमनगंज थाने में तैनात हेड कांस्टेबल मुस्तकीम, बेकनगंज थाने में तैनात कम्प्यूटर ऑपरेटर गौरी शंकर और बिठूर थाने में तैनात कांस्टेबल सोनू यादव शामिल हैं। इसके साथ ही डीसीपी पूर्वी ने 23 चौकी इंचार्ज समेत 30 दरोगाओं व डीसीपी सेंट्रल ने तीन दरोगाओं के तबादले कर दिए।

विज्ञापन

ऐसे काम करता है सीपी का फीडबैक सेल
बता दें कि सीपी ने अपने कार्यालय थाने में फीडबैक सेल बनाई है। थाने में होने सत्यापन की रिपोर्ट सेल के पास के पहुंचती है। इसके बाद सेल संबंधित हेड आवेदक से पुलिस कर्मियों के आचरण को लेकर कुछ बिंदुओं पर सवाल करती है। यदि आवेदक आरोप लगाता है, तो कर उनकी जांच कराकर रिपोर्ट सीपी को भेजी जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें