फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिहरन गजल नाइट में सजी महफिल

Mon, 22 Dec 2014 03:59 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रांड कानपुर महोत्सव में रविवार को स्टार गजल गायक हरिहरन ने एक से बढ़कर एक गजलें सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। गजलों का दौर देर रात चलता रहा। वहीं शहर की श्रुति-गोरे ने भी गाने सुनाकर खूब तालियां बजवाईं।
विज्ञापन


हरिहरन ने महफिल की शुरुआत मरीज ए इश्क क्या है जिया-जिया न जिया है, ये और बात कि तू हर वक्त रहे ख्याल में, कि तेरा नाम जवां से लिया-लिया न लिया, मेरे ही नाम पे आया है जाम महफिल में, ये और बात कि मैने  पिया-पिया न पिया..गजल पेश की।

अगली कड़ी में ‘बदन में आगसी, चेहरा गुलाब जैसा है, कि जहरे गम नशा भी शराब जैसा है’ कहां हो तुम अब तो हाल है मेरा, तेरे बिना आलम भी ख्वाव जैसा पेश की तो ग्राउंड तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
विज्ञापन


इसके बाद लोगों की फरमाइश पर हिन्दी-अंग्रेजी मिक्स गाना कृष्णा नी, गोविंद बोले, गोपाल बोले, अल्लाह हो अकबर पेश किया। इसके बाद नगमे हैं, किस्से हैं, बाते हैं, बातें..भूल जाती हैं, यादें याद आती हैं गीत सुनाकर श्रोताओं को झुमा दिया।

तेरा-मेरा प्यार अमर, फिर क्यों लगता है डर

श्रुति-गोरे ने पहले अजीब दासतां है ये, कहां शुरू, कहां खतम गीत गाया। इसके बाद माता-पिता को समर्पित गीत तेरा-मेरा प्यार अमर, फिर क्यों लगता है डर गाया। अगली कड़ी में हे ईश्वर मेरे दाता गाना गाया।

इस दौरान श्रुति ने चुटकुले सुनाए और पहेली भी पूछी। अंत में श्रुति-गोरे ने ऑटोमेटिक ट्राइसाइकिल दिलाने की अपील जिला प्रशासन से की।    

हर-हर गंगे, जय-जय गंगे

सांस्कृतिक शाम की शुरुआत मूक बधिर विद्यालय के बच्चों ने नृत्य पेश कर की। इसके बाद गंगा की थीम पर गौरी पाठक और उनके ग्रुप ने 40 मिनट की प्रस्तुति देकर दर्शकों को गंगा की दुर्दशा दिखाई।

नमो गंगा मईया, प्राण रूपनी, प्राण रूपनी तू शिवरूपनी, हर-हर गंगे,जय-जय गंगे गीत के माध्यम से गंगा की निर्मल धारा से लेकर प्रदूषित हो चुकी गंगा की तस्वीर पेश की।

कैंप में 171 ने कराया ब्लड ग्रुप टेस्ट

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से ब्रांड कानपुर महोत्सव में लगाए गए कैंप में रविवार को171 लोगों ने अपने ब्लड ग्रुप की जांच करवाई। 54 लोगों ने ब्लड डोनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया।

एसपीएम हॉस्पिटल के डा. नंदिता शर्मा के निर्देशन में प्रदीप कुमार, सरला शर्मा, रागिनी गुप्ता, पूजा वर्मा, अंकुर पाल के अलावा फाउंडेशन के अभय माथुर, कृष्णा शर्मा, आसिफ, पंकज निगम, जय मिश्रा, सुनील शुक्ला, प्रगति शर्मा ने सहयोग किया।

‘दीजिए जवाब, पाइए इनाम’ में सैकड़ों ने लिया भाग

ब्रांड कानपुर महोत्सव में अमर उजाला की प्रस्तुति ‘दीजिए जवाब, पाइए इनाम’ प्रतियोगिता में रविवार को भी लोगों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। जिसमें से 50 विजेताओं का लकी ड्रा के जरिए चयन किया गया है।

विजेताओं को आकर्षक उपहार दिए जाएंगे। प्रतियोगिता 22 दिसंबर को भी जारी रहेगी। प्रवष्टि भरने के लिए फार्म ब्रांड कानपुर महोत्सव स्थित अमर उजाला फाउंडेशन के स्टाल से प्राप्त किए जा सकते हैं।

प्रवष्टि भरने के अगले दिन लकी ड्रा के जरिए चयनित विजेताओं के नाम अमर उजाला में प्रकाशित किए जाएंगे। विजेताओं को 23 दिसंबर को अमर उजाला कार्यालय में पुरस्कृत किया जाएगा।

मोबाइल नंबर साथ में लाए

प्रवष्टि में अपना मोबाइल नंबर दर्ज कराने वाले विजेताओं की पहचान उनका यही मोबाइल नंबर होगा। पुरस्कार प्राप्त करने के लिए विजेताओं को मोबाइल नंबर साथ में लाना होगा। यह अनिवार्य है।  

आज भी चुने जाएंगे लकी ड्रा से विजेता

ब्रांड कानपुर महोत्सव में सोमवार को ‘दीजिए जवाब, पाइए इनाम’ प्रतियोगिता में आने वाली प्रवष्टि में से लकी ड्रा के जरिए भी विजेताओं को चयनित किया जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें