ब्रजेंद्र युवा यूथ ब्रिगेड के प्रभारी, प्रदर्शन करते सवर्ण समुदाय के लोग
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के उन्नाव जिले में एससी/एसटी एक्ट के खिलाफ ब्रजेंद्र युवा यूथ ब्रिगेड ने पैदल मार्च निकाला। इस दौरान सरकार से लागू किए गए संशोधनों को वापस लेने की मांग की। युवाओं ने पूरे कस्बे में सवर्ण एकता जिंदाबाद के नारे लगाए। सोहरामऊ कस्बा निवासी ब्रजेंद्र सिंह सेंगर ब्रजेंद्र युवा यूथ ब्रिगेड के प्रभारी हैं।
ब्रजेंद्र सेंगर के नेतृत्व में युवाओं ने कस्बे में एससी/एसटी के खिलाफ हुंकार भरी। ब्रजेंद्र सेंगर ने कहा कि सवर्ण समुदाय के लोग वर्तमान में लागू एससी/एसटी एक्ट के खिलाफ हैं। इस कानून का लोग गलत इस्तेमाल करते हैं। ब्रजेंद्र सेंगर ने बताया कि मथुरा में हुआ मामला इसका उदाहरण है। एक ब्राह्मण परिवार को एससी समुदाय के एक परिवार ने बेटे की हत्या में नामजद करवा दिया था। जबकि पुलिस जांच में ब्राह्मण परिवार निर्दोष पाया गया। उस परिवार को जो मानसिक तनाव व पीड़ा झेलनी पड़ी उसका जिम्मेदार कौन है। हरिकेश सिंह ने कहा कि जब देश आजाद हुआ था तो उस समय हालात दूसरे थे।