फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ब्रेन स्टेम डेथ कमेटी को मिली मंजूरी, अंग प्रत्यारोपण होगा आसान

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। हैलट में गुर्दा, लिवर, हृदय, फेफड़े, आंखें, त्वचा का प्रत्यारोपण आसानी से हो सकेगा। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की ब्रेन स्टेम डेथ कमेटी को मंजूरी मिल गई है। ब्रेन डेड रोगियों के अंगदान किए जा सकेंगे। कमेटी रोगी के ब्रेन डेड का सत्यापन करने के साथ परिजनों को भी रोगी के अंगदान के लिए प्रेरित करेगी। एक ब्रेन डेड रोगी के अंगों से नौ को जिंदगी मिल सकती है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि कमेटी की मंजूरी के संबंध में बुधवार को महानिदेशालय चिकित्सा शिक्षा से पत्र मिला है। अब रोगियों के लिए अंग आसानी से मिल जाएंगे। एक ब्रेन डेड रोगी के गुर्दे दो रोगियों को मिल सकते हैं। इसके अलावा दो आंखों और दो फेफड़ों से चार रोगियों का भला हो सकता है। हैलट में बहुत से रोगी ऐसे आते हैं जिन्हें अगर अंग मिल जाए तो उन्हें जिंदगी मिल जाएगी।

कमेटी में हैं 16 सदस्य
ब्रेन स्टेम डेथ कमेटी में 16 सदस्य हैं। इनमें हैलट के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके सिंह, उप प्राचार्य डॉ. रिचा गिरि कमेटी में सदस्य हैं। इसके अलावा डॉ. सौरभ अग्रवाल, डॉ. बीपी प्रियदर्शी, डॉ. आरके वर्मा, डॉ. विनय कुमार, डॉ. आरके जौहरी, डॉ. विकास कटियार, डॉ. यशवंत कुमार राव, डॉ. विनय कुमार, डॉ. आलोक वर्मा, डॉ. मनीष सिंह, डॉ. अनिल वर्मा, डॉ. चंद्रशेखर सिंह, डॉ. अपूर्व अग्रवाल, डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार गौतम कमेटी के सदस्य हैं।
विज्ञापन

-
औसत तीन रोगी आते ब्रेन डेड
- हैलट में हादसों के घायल मिलाकर औसत तीन रोगी प्रतिदिन ब्रेन डेड आते हैं। इनका हृदय, आंख, लिवर, फेफड़े, हृदय सब स्वस्थ होते हैं। इनका दूसरे रोगियों में प्रत्यारोपण किया जा सकता है। इसके अलावा उन रोगियों को भी अंग मिल जाएगा जिन्हें कोई डोनर नहीं मिलता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें