फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार में मिला धोखा: शादी से इनकार पर प्रेमी ने लगाई फांसी, वायरल की प्रेमिका की तस्वीरें, जानें पूरा मामला

Thu, 07 Dec 2023 12:11 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao News: शोभित ने शाम करीब सात बजे फेसबुक पर प्रेमिका की फोटो अपलोड कर प्रेमिका के शादी न करने की वजह की पोस्ट अपलोड की। शोभित ने युवती का दुपट्टा लिया और उसके घर के पास ही एक पेड़ पर फंदे से लटक गया।
विज्ञापन
शोभित रैदास की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले में प्रेमिका के शादी से इन्कार करने पर युवक ने फेसबुक पर उसकी फोटो लगाई और उसके द्वारा शादी से इन्कार करने की बात लिखी। देर रात उसके घर के पास पेड़ पर फंदे से लटक गया। लोगों ने देखा तो उतारा और पुरवा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

असोहा थाना क्षेत्र के गांव मुबारकपुर निवासी जीवनलाल रैदास के पुत्र शोभित (26) का प्रेम प्रसंग पुरवा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से चल रहा था। युवक के परिजनों के अनुसार युवती ने शोभित से शादी का वादा किया था। दोनों अक्सर मिलते थे। शोभित उसके घर भी जाता था।
मंगलवार दोपहर वह बिना बताए घर से निकला और युवती से मिलने उसके घर पहुंच गया। वहां दोनों में बातचीत हुई और आरोप है कि युवती ने शादी करने से इन्कार कर दिया। शोभित ने शाम करीब सात बजे फेसबुक पर प्रेमिका की फोटो अपलोड कर प्रेमिका के शादी न करने की वजह की पोस्ट अपलोड की।

विज्ञापन

हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने रेफर कर दिया
शोभित ने युवती का दुपट्टा लिया और उसके घर के पास ही एक पेड़ पर फंदे से लटक गया। रात करीब नौ बजे युवती के घरवालों ने देखा, तो आनन फानन शोभित को उतारा और उसके घर वालों को भी जानकारी दी। परिजन उसे लेकर पुरवा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने रेफर कर दिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई
परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि घटना की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों से मामले की जानकारी की गई है।

डेढ़ साल पहले छोड़ गई थी पत्नी
मृतक के बड़े भाई गणेश ने बताया कि शोभित दिल्ली में कपड़ों की कटाई का काम करता था। करीब छह महीने पहले वह घर आ गया था। उसके बाद नहीं गया। भाई के मुताबिक डेढ़ साल पहले छह मई 2022 को शोभित का विवाह लउआ गांव निवासी रिंकी से हुआ था।

युवती ने भाई से पैसे भी लिए और अब शादी से मना कर दिया
डेढ़ महीने बाद ही पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी, तब से भाई परेशान रहता था। उसके बाद पुरवा कोतवाली के एक गांव निवासी युवती से उसकी शादी की बात चलने लगी, तो वह उससे मिलने लगा। इस दौरान युवती ने भाई से पैसे भी लिए और अब शादी से मना कर दिया। मृतक पांच भाइयों में चौथे नंबर का था।
विज्ञापन

आत्महत्या से पहले की पोस्ट 700 से अधिक लोगों ने देखी
मृतक के भाई गणेश के मुताबिक आत्महत्या से ठीक पहले भाई ने फोटो और संदेश लिखकर फेसबुक पर अपलोड किया था। इसे 707 लोगों ने देखा भी था। प्रेमी युगल की कहानी आखिर में फेसबुक स्टोरी पर आकर खत्म हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें