फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां प्रेमिका की मौत की खबर सुन प्रेमी ने जो किया उसने उड़ा दिए सबके होश

Tue, 11 Sep 2018 05:11 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
घटना के बाद बिलखते परिजन
विज्ञापन
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां प्रेमिका की मौत की खबर सुन प्रेमी ने जहर खाकर जान दे दी। जानिए पूरा मामला...
विज्ञापन


यह घटना फर्रुखाबाद जिले के मोहम्मदाबाद गांव की है। यहां एक युवक गांव की ही एक किशोरी से लगभग एक साल से प्रेम कर रहा था। जब इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने दोनों के मिलने पर प्रतिबंध लगा दिया।

सोमवार रात किशोरी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। जब अगली सुबह मंगलवार को  इसकी जानकारी प्रेमी को मिली तो उसने अपने खेत में जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया। युवक के जहर खा लेने की सूचना मिलते ही परिवार वाले मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीण
परिजनों ने गंभीर हालत में युवक को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके कुछ देर बाद ही किशोरी का शव भी उसी जगह पड़ा मिला जहां उसके प्रेमी का शव मिला था।

पुलिस ने दोनो शवों को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। किशोरी की मां ने युवक पर दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है। इस वारदात के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें