फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: गोद भराई के बाद लड़के पक्ष ने शादी से किया इन्कार, आहत युवती ने फंदा लगाकर दी जान

Sat, 19 Apr 2025 08:21 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

यूपी के औरैया जिले में गोद भराई के बाद शादी टूटने से आहत युवती ने फंदा लगाकर जान दे दी। 28 मई को शादी होनी थी।
विज्ञापन
मृतका पूनम की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेला थाना के ककरहिया में गोद भराई के बाद शादी टूट जाने पर युवती ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर जांच-पड़ताल की। 28 मई को उसकी शादी होनी थी। ककरहिया निवासी संतराम की पुत्री पूनम (22) का शव शनिवार सुबह आठ बजे के करीब कमरे में कुंडे पर दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। मां उर्मिला शव फंदे पर देख चीखने लगीं। परिजनों ने उसके जीवित होने की उम्मीद पर शव को फंदे से उतार लिया।

विज्ञापन


उर्मिला ने बताया कि पूनम की शादी दिबियापुर के बहादुरपुर निवासी युवक के साथ तय हुई थी। 27 जनवरी को गोदभराई समेत कुछ रस्में भी हो चुकी थीं। शादी 28 मई को दिबियापुर के एक गेस्ट हाउस में होनी थी। परिजनों का आरोप है कि शादी की तारीख करीब आने पर लड़के पक्ष के लोगों ने शादी से इन्कार कर दिया। इससे बेटी तनाव में रहती थी। प्रभारी थानाध्यक्ष मूलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मामले की कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी। परिजन की ओर से अभी तक तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें