इमरजेंसी वार्ड के बाहर इंट्री प्वाइंट के बाहर से लापता जानकारी देता बोर्ड।
- फोटो : इमरजेंसी वार्ड के बाहर इंट्री प्वाइंट के बाहर से लापता जानकारी देता बोर्ड।
औरैया। गंभीर मरीज को किसी भी हालत में जल्द से जल्द इमरजेंसी तक पहुंचाना होता है, लेकिन चिचौली मेडिकल कॉलेज के कैंपस में लगे संकेतक इमरजेंसी का रास्ता ही नहीं बता रहे हैं। इमरजेंसी के इंट्री प्वाइंट पर कोई साइनबोर्ड नजर नहीं है। इससे लोग जल्द इमरजेंसी नहीं पहुंच पाते हैं।
यहां इमरजेंसी को कैंपस के पिछले हिस्से में पहुंचा दिया गया। इंट्री प्वाइंट से अंदर जाने पर वार्ड से लेकर ओपीडी व लैब समेत अन्य स्थानों पर जाने के लिए जगह-जगह सड़क किनारे संकेतक लगाए गए हैं, लेकिन इन संकेतकों में इमरजेंसी कहीं नजर नहीं आती है।
इससे इमरजेंसी तक पहुंचने के लिए बाहरी लोगों को भटकना पड़ता है। कैंपस के जिस हिस्से में इमरजेंसी संचालित है, वहां पर इंट्री गेट के बाहर इमरजेंसी का बोर्ड तक नहीं लगा है। दूर-दराज से पहली बार इमरजेंसी आने वाले लोगों को परेशानी होती है।
सीएमएस डॉ. पवन कुमार ने बताया कि इमरजेंसी वार्ड तक पहुंचने के लिए सड़क किनारे संकेतक का अभाव संज्ञान में आया है। इस खामी को भी दुरुस्त किया जाएगा। (संवाद)