आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां चालक को झपकी आने से कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची यूपीडा टीम ने सभी को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है।
यह घटना उन्नाव हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के ताला सराय गांव के पास की है। यहां शशि कुमार मिश्रा (28) अपने मित्रों के साथ आगरा से बिहार जा रहे थे। हादसे में रावेन्द्र नाथ मिश्रा, पप्पू भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी लोग राजस्थान के गंगा नगर निवासी हैं।