पुल पर खड़ी साइकिल पर रखी जैकेट व जूते
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के कन्नौज जिले में घर से लापता किशोर की साइकिल नहर पुल के पास मिली है। पास में रखे जूते में पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। पुलिस और परिजनों को किशोर के नगर में छलांग लगाने की आशंका है। किशोर की तलाश के लिए पुलिस ने गोताखोरों को बुलाया है।
रविवार की सुबह करीब 7 बजे डिगरी नहर पुल के पास स्थानीय लोगों ने एक साइकिल पर जैकेट टंगी देखी, नजदीक ही जूते रखे मिले। अनहोनी की आशंका से पुलिस को सूचना दी गई। चौकी इंचार्ज महेशचंद्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। तलाशी के दौरान जैकेट में मोबाइल रखा मिला और जूते में एक कागज का टुकड़ा पड़ा मिला है। जिसमें लिखा था ...रमन नहर में कूद गया है। उसी कागज में तीन मोबाइल नंबर लिखे थे।
नंबरों के आधार पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे सौरिख थाना क्षेत्र के हुसेपुर तुरकन गांव निवासी मनी पाल बताया। यह सामान रमन (18) का है। रमन उसका छोटा भाई है, जो 12 जनवरी की सुबह से लापता है। पिता इंद्रपाल दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। पुलिस उसकी तलाश के लिए गोताखोरों से संपर्क कर रही है।