फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की मजबूरी और बेटे का एंड्रॉयड मोबाइल प्रेम लेकर आया मौत

Sun, 12 May 2019 10:27 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बैठे परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

किशोरों में महंगे मोबाइल की चाहत अब जानलेवा भी साबित होने लगी है। कुछ ऐसा ही मामला यूपी के हरदोई जिले की शहर कोतवाली के ग्राम सिब्बापुरवा में रविवार दोपहर सामने आया। यहां मोबाइल दिलाने की जिद पूरी न होने पर लड़के ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिब्बापुरवा निवासी चंद्रशेखर राजमिस्त्री है। उसके परिवार में पत्नी सुदामा है। इकलौता बेटा राजीव (15) सधई बेहटा स्थित जूनियर स्कूल में कक्षा सात का छात्र था। रविवार सुबह चंद्रशेखर काम पर चला गया और पत्नी सुदामा घर के कामकाज में व्यस्त थी। दोपहर करीब सवा बारह बजे मां पुत्र राजीव के कमरे की तरफ गई तो उसका शव रस्सी के फंदे से लटकता देखकर उसके होश उड़ गए।

विज्ञापन

एक साल से महंगे एंड्रॉयड मोबाइल की जिद कर रहा था

शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ गए। पड़ोसियों ने घटना की सूचना चंद्रशेखर को दी। चंद्रशेखर ने बताया कि राजीव एक साल से महंगे एंड्रॉयड मोबाइल की जिद कर रहा था। उसने इसी महीने उसे मोबाइल दिलाने का आश्वासन दिया था। क्या पता था कि मोबाइल न मिलने पर वह ऐसा कदम उठा लेगा। कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
 
 
पिता की मजबूरी की उसकी दुश्मन बन गई। उसे क्या पता था कि बेटा मोबाइल न मिलने पर खुदकुशी कर लेगा। चंद्रशेखर के पास नाम मात्र की जमीन है। वह राजगिरी कर परिवार का पेट पाल रहा था। इसके बाद अन्य जरूरतें पूरी करने में सक्षम नहीं था। इसकी वजह से वह बेटे राजीव को मोबाइल दिलाने का आश्वासन दे रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें