फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह दिन से लापता एसडीएम का स्टेनो घर लौटा, काम के बोझ से परेशान होने की बात कही

Sun, 12 May 2019 10:06 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कोतवाली संडीला जनपद हरदोई (फाइल फोटो)
विज्ञापन
यूपी के हरदोई जिले में छह दिन पहले रहस्यमयी ढंग से लापता हुआ एसडीएम का स्टेनो शनिवार देर शाम घर वापस आ गया। वह भाई के साथ कोतवाली पहुंचा, जहां पुलिस ने उससे लंबी पूछताछ की। उसने सिर्फ काम का बोझ होने की बात कही है। कोतवाल ने बताया कि अभी जांच जारी है।
विज्ञापन



संडीला तहसील में बतौर एसडीएम स्टेनो कार्यरत ग्राम मल्हेरा निवासी आयुष पांडे सोमवार सुबह 9.30 घर से ऑफिस जाने के लिए निकला था। इसके बाद से वह लापता हो गया था। मंगलवार को परिजनों को आयुष के दोनों फोन घर में मिले थे। यही नहीं बुधवार को डाक से 45 दिन की छुट्टी की एप्लीकेशन भी तहसील पहुंची थी।

दो दिन तक पता न चलने के बाद भाई दीप कुमार ने मंगलवार शाम कोतवाली में आयुष की गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस जांच में जुट गई थी। सूत्रों के मुताबिक जांच के दौरान कॉल रिकार्ड खंगालने पर पुलिस को आयुष व यहां पूर्व में तैनात रही महिला अधिकारी के बीच लंबी बातचीत होने के सुबूत मिले थे। इसके बाद से पुलिस ने आयुष की तलाश तेज कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच पूरी होने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी- कोतवाल

शनिवार शाम लखनऊ के एक वकील के साथ आयुष घर लौट आया। आयुष के लौटने पर परिजनों ने राहत की सांस ली। रविवार को भाई दीप कुमार के साथ आयुष कोतवाली पहुंचा, जहां कोतवाल जगदीश यादव व विवेचक राम केवल ने आयुष से पूछताछ की। आयुष ने बताया कि वह काम के बोझ से परेशान होकर किसी को बिना कुछ बताए घर से निकल गया था। उसका फोन हैंग कर रहा था, इस लिए उसे फॉरमेट कर घर पर ही छोड़ दिया था।

आयुष ने महिला अधिकारी से काम के सिलसिले में बात होने की बात कही है। बताया कि वह सोमवार को सबसे पहले लखनऊ गया, वहां से हरदोई आया और हरदोई से ट्रेन से दिल्ली पहुंचा। बताया कि दिल्ली से वह आगरा, फिर हरियाणा के रोहतक व वहां से जींद गया। घर व परिजनों की चिंता होने पर शनिवार को वह लखनऊ वापस आया और वहां से घर आ गया। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें