फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: पिता ने नौटंकी जाने से मना किया तो युवक ने आग लगाकर जान दी, मचा कोहराम

Tue, 03 Mar 2020 04:25 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
जालौन जिले में नौटंकी देखने से मना करने पर युवक ने कमरे में केरोसिन डालकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमोर्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अकोढ़ी दुबे निवासी सूबेदार सिंह का 17 वर्षीय पुत्र कौशल किशोर उर्फ संजू नौटंकी आदि देखने का शौकीन था। सोमवार रात वह अपने दोस्तों के साथ सरावन में नौटंकी देखने के लिए जाना चाहता था।

जब पिता को पता चला तो उन्होंने उसे नौटंकी देखने को जाने के लिए मना कर दिया। पिता के मना करने पर वह नाराज होकर अपने कमरे में चला गया। रात करीब साढ़े 10 बजे जब घर के सभी लोग सो गए तो उसने कमरे में रखे केरोसिन को अपने ऊपर छिड़क कर आग लगा ली।
विज्ञापन


बाद में चीखने पर जब घर के लोग जागकर कमरे में पहुंचे तो वह आग की लपटों से घिरा था। परिजनों ने किसी तरह आग पर काबू पाया और उसे सीएचसी लाये। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें