डकोर कोतवाली में आरोपी से पूछताछ करते कोतवाल
- फोटो : ORAI
मुहम्मदाबाद (जालौन)। वाहन चेकिंग के दौरान कोतवाली पुलिस ने दो बदमाशों को दबोच लिया। तलाशी में उनके पास से रिवाल्वर, तमंचा व कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों को जेल भेज दिया।
डकोर कोतवाल बीएल यादव थाना क्षेत्र के मुहाना पुल के पास सोमवार सुबह नौ बजे वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी पुलिस को देखकर दो लोगों ने भागने की कोशिश की। इस पर पुलिस ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर मोहम्मद जाकिर पुत्र स्व. भूरे निवासी मोहल्ला चौवटा थाना राठ जिला हमीरपुर के पास से रिवाल्वर व दो कारतूस बरामद हुए। राजेंद्र कुशवाहा पुत्र रामस्वरुप निवासी बसेला थाना राठ जिला हमीरपुर के पास एक तमंचा व दो कारतूस बरामद किए। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष का कहना है कि बदमाशों को आपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है। इस दौरान एसआई सत्येंद्र यादव, कांस्टेबल जितेंद्र कुमार नेपाल सिंह संजय सिंह एवं कांस्टेबल शैलेंद्र चौबे मौजूद रहे।