फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओटी में जन्मा बच्चा, मां की गोंद में थमाई बच्ची, हैलट का मामला, पीड़ित ने दी बच्चा बदलने की तहरीर

Sat, 25 Jan 2020 10:02 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
बच्चा बदलने का आरोप लगाने वाली प्रसूता की सास और पति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में बिल्हौर के मकनपुर निवासी अरविंद कुमार ने हैलट की ओटी (आपरेशन थिएटर) में जन्मे बच्चे को बदलने का आरोप लगाकर शनिवार को स्वरूप नगर थाने में तहरीर दी है। अरविंद ने बताया कि पत्नी सुधा को 20 जनवरी को रसूलाबाद सीएचसी से हैलट रेफर किया गया था।
विज्ञापन


दोपहर बाद डॉक्टर सुधा को ओटी ले गई। शाम चार बजे डॉक्टर और आया ने बताया कि सुधा ने बेटे को जन्म दिया। बच्चे को एनआईसीयू में रखा गया है। इसके बाद अरविंद को जननी सुरक्षा प्रपत्र सौंपे गए, जिसमें बच्चे के दाएं पैर के छाप लिए गए थे।

प्रपत्र में मेल बेबी लिखा था। 22 जनवरी को  सुधा की गोद में बच्ची सौंपी गई। अरविंद ने बताया कि सुधा की हालत देखकर वह डॉक्टरों के सामने बेटे के लिए गिड़गिड़ाए। कहा, बेटी को औलाद की तरह पालेंगे, लेकिन उनका बेटा लौटा दिया जाए। इस पर धक्के मारकर बाहर करवाने की धमकी दी गई।
विज्ञापन


सुधा की हालत खराब होने के बावजूद डॉक्टरों ने शनिवार को डिस्चार्ज करने का दबाव भी बनाया। इस पर थाने पहुंचकर तहरीर दी। इंस्पेक्टर स्वरूपनगर अश्वनी पांडेय का कहना है कि सभी प्रपत्र में बेटा पैदा होने की जानकारी दर्ज है। अस्पताल के कैमरे चेक करने के साथ डॉक्टर और अन्य स्टाफ से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें