फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम में फंसी एंबुलेंस, घायल महिला की मौत, पति बोला राष्ट्रपति को पत्र भेज बताऊंगा समस्या

Sat, 25 Jan 2020 09:59 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
हैलट फ्लाईओवर पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के बर्रा थानाक्षेत्र में मार्ग दुर्घटना में घायल महिला को अस्पताल ले जाते वक्त एंबुलेंस मेडिकल कालेज ओवरब्रिज पर लगे जाम में फंस गई। समय पर इलाज न मिलने के कारण महिला की एंबुलेंस में ही सांसें थम गईं। पत्नी की मौत से दुखी पति ने शहर की यातायात व्यवस्था को कोसा।
विज्ञापन


राष्ट्रपति को पत्र भेज कर जाम की समस्या से अवगत कराने के लिए भी कहा है। बर्रा आठ निवासी रिक्की देवी (24) पति राजेश कुमार के साथ शुक्रवार रात बाइक से नौबस्ता जा रही थीं। हरी मस्जिद के पास पीछे से आई तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी।

हेलमेट लगाने की वजह से राजेश को मामूली चोटें आईं। पत्नी के सिर पर गंभीर चोट आई। चालक  वाहन समेत फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से हैलट के लिए रवाना किया। मेडिकल कालेज ओवरब्रिज पर रात 8:30 बजे के करीब लगे जाम में 20 मिनट तक एंबुलेंस फंसी रही।
विज्ञापन


अस्पताल पहुंचने डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राजेश का कहना है कि जाम की वजह से समय पर अस्पताल न पहुंच पाने से रिक्की की जान चली गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें