फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: Copy - विशेषज्ञों का पैनल युवा, व्यापारी, महिलाओं के साथ करेगा मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। उत्तर प्रदेश को वर्ष 2047 तक विकसित राज्य बनाने के संकल्प को साकार करने के लिए समर्थ उत्तर प्रदेश, विकसित उत्तर प्रदेश 2047 अभियान की शुरुआत हो रही है। इसके तहत जिले में 10 सितंबर को हरकोर्ट बटलर तकनीकी विश्वविद्यालय (एचबीटीयू) तथा चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) में सत्र होंगे। वहीं 11 सितंबर को सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में पैनल चर्चा होगी।
विज्ञापन

इन सत्रों की अध्यक्षता सीएम के सलाहकार अवनीश अवस्थी करेंगे। विशेषज्ञों का पैनल छात्रों, युवाओं, श्रमिकों, व्यापारियों, महिलाओं एवं प्रबुद्ध वर्ग के साथ संवाद कर प्रदेश के भविष्य के रोडमैप पर मंथन करेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संकल्प के अनुरूप प्रदेश के लिए एक विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया जाएगा। यह डॉक्यूमेंट अर्थ शक्ति, सृजन शक्ति और जीवन शक्ति तथा 12 प्रमुख सेक्टरों कृषि व संबद्ध पशुधन संरक्षण, औद्योगिक विकास, आईटी व इमर्जिंग टेक्नोलॉजी, पर्यटन, नगर व ग्राम्य विकास, अवस्थापना, संतुलित विकास, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा एवं सुशासन पर केंदि्रत होगा। इस अभियान का उद्देश्य जनमानस को जागरूक करना, उनकी आकांक्षाओं को शामिल करना और राज्य के विकास में नागरिकों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करना है।

इस तरह आयोजित होंगे संवाद
10 सितंबर को राजकीय विश्वविद्यालय में छात्रों, अध्यापकों और शिक्षाविदों के साथ संवाद सुबह 10.30 बजे से 1.30 बजे तक प्रेक्षागृह हरकोर्ट बटलर प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय में होगा। इसके बाद शाम तीन बजे से पांच बजे तक सीएसए में कृषकों, एफपीओ के सदस्य व कृषि वैज्ञानिकों के साथ संवाद होगा।
विज्ञापन


11 सितंबर को सुबह 10.30 बजे से 12.30 बजे तक व्यवसायी तथा उद्यमियों के साथ विचार विमर्श सरसैया घाट नवीन सभागार में होगा। महिला समूह एवं श्रमिकों के साथ संवाद दोपहर 12.30 बजे से 2 बजे होगा। इसके बाद राष्ट्रीय एवं राज्य पुरस्कार से सम्मानित प्रबुद्ध वर्ग के साथ संवाद शाम 4 बजे इसी सभागार में होगा। अंत में सीएम के सलाहकार जिले के अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले के विकास को भी जानेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें