मेट्रो स्टेशन पर लगा पुस्तक मेला।
- फोटो : मेट्रो
कानपुर। यूपीएमआरसी ने सोमवार चार चार मेट्रो स्टेशनों विश्वविद्यालय, मोतीझील, बड़ा चौराहा, कानपुर सेंट्रल में पुस्तक मेला लगवाया। इसमें एनसीएमसी गो-स्मार्ट कार्डधारकों को 10 फीसदी छूट दी जा रही है। मोतीझील से कानपुर सेंट्रल तक मेट्रो सेवा विस्तार के 100 दिन पूरे होने पर यह मेला लगाया गया है। विवि में एक माह और अन्य तीनों स्टेशनों में मेले की अवधि डेढ़ माह है। यूपीएमआरसी के एमडी सुशील कुमार के अनुसार मेट्रो स्टेशनों पर पुस्तक मेलों के आयोजन का उद्देश्य पढ़ने-लिखने की संस्कृति को बढ़ावा देना है। (ब्यूरो)