फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी अंतराग्नि में अपनी आवाज से झुमाएंगे बॉलीवुड सिंगर-कंपोजर अमित त्रिवेदी

Sun, 21 Oct 2018 02:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

- कवि सुनील जोगी, शंभू शिखर, पद्मिनी शर्मा भी सुनाएंगी कविताएं
- आईआईटी में 25 से शुरू हो रहा कल्चरल फेस्टिवल अंतराग्नि
विज्ञापन
अमित त्रिवेदी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर आईआईटी में 25 से 28 अक्तूबर तक चलने वाले कल्चरल फेस्टिवल अंतराग्नि-2018 में कई फिल्मी सितारे, कवि और साहित्यकारों से रूबरू होने का मौका मिलेगा। कुछ तो अपने हुनर से समा बांधेंगे तो कुछ बतौर जज शामिल होंगे। अंतराग्नि टीम ने शनिवार को इनके नामों की घोषणा कर दी है। इसमें 28 अक्तूबर को इंस्टीट्यूट के प्रोनाइट ग्राउंड में गायक और कंपोजर अमित त्रिवेदी अपने सुरों का जादू बिखेरेंगे। 
विज्ञापन


कवि सम्मेलन में हास्य कवि सुनील जोगी, शंभू शिखर, पद्मिनी शर्मा और रूपेश सक्सेना कविताएं सुनाएंगे। ऋतंभरा फैशन शो में एक्ट्रेस और मॉडल लेखा प्रजापति, शाहबाज खान, मिस टीन यूनिवर्स इंडिया 2018 श्रिया टोर्ने, टीवी एक्ट्रेस प्रीतिका रॉव, फैशन ब्लॉगर शालिनी चोपड़ा, एक्टर नंदिश संधू, वर्ल्ड टॉप मॉडल 2017 जेलिना टाटर, कैनेडियन मॉडल त्रिशा डिजाइनर निधि भारद्वाज, बीबी मॉडल्स के निदेशक नितिन सारना, प्रोफेशनल फोटोग्राफर विपिन गौर और हेमंत सूद बतौर निर्णायक शामिल होंगे। 
विज्ञापन


हिंदी साहित्य प्रतियोगिता में ये होंगे जज
पद्मश्री लीलाधर जगौडी, पद्मश्री गिरिराज किशोर, साहित्य अकादमी अवॉर्ड विजेता नसेरा शर्मा, लेखक पंकज चतुर्वेदी, रविंद्र प्रभात और कवि अभिषेक शुक्ला।

संगीत प्रतियोगिता में ये होंगे निर्णायक
यश वडाली, परोमादास गुप्ता, अनुपमा राज और हरजोत कौर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें