फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड मेकअप आर्टिस्ट मोहिनी ने बताया उर्वशी, हुमा और राखी सावंत का ये ब्यूटी सीक्रेट 

Thu, 14 Jun 2018 07:48 PM IST
शिखा पांडेय, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
उर्वशी रौतेला और हुमा कुरैशी
मेकअप को लेकर फिल्मी सितारों के नखरे बड़े होते हैं। मेकअप आर्टिस्ट का प्रोफाइल और तजुर्बा देखने के बाद ही एक्ट्रेस अपने चेहरे को हाथ लगाने देती हैं। गुरुवार को कानपुर आईं बॉलीवुड मेकअप आर्टिस्ट मोहिनी शर्मा ने एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला, हुमा करैशी, राखी सावंत के ब्यूटी सीक्रेट शेयर किए। 

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- उर्वशी हर किसी को टच नहीं करने देती अपना चेहरा ....
 
 
 
 
 
विज्ञापन

2 of 5
उर्शली रौतेला
मोहिनी ने बताया कि एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला मेकअप के लिए हर किसी को अपना चेहरा नहीं छूने देती। पहले वह मेकअप आर्टिस्ट का प्रोफाइल और क्वालिफिकेशन पता करती हैं उसके बाद ही मेकअप आर्टिस्ट का चयन करती हैं। उर्वशी की स्किन अपने आप में वेलवेट (कोमल त्वचा) है। 

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- कैमरे के सामने आने से पहले हुमा घंटों करती हैं मेकअप ...
 
विज्ञापन

3 of 5
हुमा कुरैशी
हुमा की स्किन के फीचर्स अच्छे हैं लेकिन उन्हें कैमरे के सामने जाने के लिए घंटों तैयार करना पड़ता है। मेकअप करने के बाद अमूमन 24 घंटे कर मेकअप उतरने का डर नहीं रहता लेकिन कभी-कभी तो हुमा की स्किन से मेकअप को संभालना मुश्किल हो जाता है। 

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- राखी असल जिंदगी में काफी दिलदार हैं ...
 

4 of 5
मोहिनी शर्मा
कई फिल्मों में राखी का मेकअप कर चुकी मोहिनी बताती हैं कि राखी सावंत को लोग जैसा समझते हैं वैसी वह हैं नहीं। राखी असल जिंदगी में काफी दिलदार और फ्रेंडली हैं। मोहनी ने बताया जब भी राखी दिल्ली किसी शो या अन्य कार्यक्रम में हिस्सा लेने आती हैं तो मुझसे ही मेकअप कराती हैं। 
 
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- परफेक्ट मेकअप के दिए टिप्स ...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मोहिनी शर्मा
-  गर्मी के मौसम में चेहरे पर सीटीएम ( क्लिंजिंग, टोनिंग, मॉश्चुरायजिंग) का खास ख्याल रखें। 
- परफेक्ट लुक पाने के लिए चेहरे पर ज्यादा मेकअप न लगाएं। 
- स्किन टोन के हिसाब से फाउंडेशन लगाएं।
- आंखों के मेकअप पर खास ख्याल रखें। 
- आंखों को अच्छा लुक देने के लिए डीप काजल का इस्तेमाल करें। 
- अांखों में लाइनर और काजल साथ में न लगाएं। लाइनर लगाया है तो काजल न लगाएं। 
- आंखों पर मेकअप ज्यादा किया है तो होठों का लिप कलर हल्का ही रखें। 
- चेहरे का मेकअप साफ करने के लिए मेकअप रिमूवर की जगह कोकोनट अॉयल का इस्तेमाल करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें