फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार को खुदा की इबादत मानने वाले किशोर का सिस्टम से दिल टूटा, दिल्ली के लिए निकले साइकिल यात्रा पर

Thu, 14 Jun 2018 05:58 PM IST
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर

सार

- अब पीएम ऑफिस तक निकले साइकिल यात्रा पर
- सोमवार को शहर पहुंचकर लोगों को दिया संदेश
- रांची से साइकिल यात्रा पर निकले किशोर दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री से मांगेंगे बेटी के लिए न्याय
- बॉलीवुड स्टार आमिर खान से मिलकर उन्हें सुना चुके हैं अपनी कहानी
- राखी सावंत के शो ‘अजब देश की गजब कहानियां’ में भी आ चुके हैं किशोर कुमार
विज्ञापन
1 of 3
किशोर कुमार गाबा
‘तेरे दिल में मेरी सांसों को पनाह मिल जाए, तेरे इश्क में मेरी जां फना हो जाए।’ कुछ ऐसी ही कहानी है रांची के किशोर कुमार गाबा की। वह गुरुवार को कानपुर शहर पहुंचे थे। किशोर की छोटी सी लव स्टोरी और जीवन में आए ‘दुखों के पहाड़’ ने एक बड़े जुनून को जन्म दिया। किशोर की ड्रीम गर्ल तो उन्हें मिली नहीं लेकिन आज भी वह यह जताना चाहते हैं कि वह उन्हें भूले नहीं। दिन का उजाला हो या रात का अंधेरा किशोर अपने ‘चांद’ की याद में बस उनका नाम लिखते जाते हैं। शायद आपको यकीन नहीं होगा लेकिन ये सच है कि यह दीवाना अपनी प्रेमिका का नाम 55,27,594 बार लिख चुका हैं और अब इसे एक करोड़ बार लिखकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना चाहता है। किशोर गाबा ने ‘अमर उजाला’ से खास बातचीत में कहा कि प्यार में मेरा अनुभव ऐसा है कि प्यार खुदा की इबादत है। इससे बड़ी इबादत कोई दूसरी नहीं कि किसी को कष्ट दिया जाए। मेरा कोई ख्याल नहीं था कि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में मेरा नाम लिखा जाए। परिवार में पत्नी और तीन बेटियां हैं। पत्नी मुझे हीरो नंबर वन मानती हैं, वह कहती है कि बिना किसी को छुए और परेशान किए वह उसे बहुत प्यार करते हैं इससे बड़ी पूजा और कुछ भी नहीं है। एनडीटीवी इमेजिन के शो ‘अजब देश की गजब कहानियां’ में भी आ चुके हैं। साल 2011 में टीवी पर लॉन्च हुए इस शो की होस्ट राखी सावंत थीं। जिस दिन यह शो टेलीकास्ट होने था उसी दिन किशोर के जीवन की खुशियां दुख में बदल गईं। 
 
विज्ञापन

बेटी से हुई छेड़छाड़ और मारपीट पूरा परिवार हुआ परेशान

2 of 3
किशोर कुमार गाबा
साल 2011 में किशोर के जीवन में सबसे बड़ा पहाड़ टूटा।  उनकी बेटी के साथ मोहल्ले के मनचले लड़के कुनाल चूचरा ने छेड़छाड़ और मारपीट कर दी। एक तरफा प्यार में पागल उस लड़के ने बेटी को इतना ज्यादा परेशान कर दिया कि वह डिप्रेशन में चली गई। तीन साल तक किशोर की बेटी का इलाज चला। इसी साल 2018 में बेटी की शादी होने वाली थी लेकिन मोहल्ले के उसी बदमाश लड़के ने शादी तुड़वा दी। पूरा परिवार आज बहुत परेशान है। अपनी इसी परेशानी से निजात पाने को किशोर रांची से दिल्ली के लिए साइकिल यात्रा पर निकले हैं। गुरुवार को वह कानपुर शहर पहुंचे। यहां उन्होंने लोगों को संदेश दिया कि किसी से प्यार करो तो उसका कभी अपमान मत करो, उसे कभी परेशान मत करो। किशोर ने कहा कि मैं अपनी बहादुर बेटी के बारे में पूरी दुनिया को बताना चाहता हूं। एक ओर प्रधानमंत्री बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ का नारा देते हैं तो दूसरी ओर हर दिन बेटियों के साथ छेड़छाड़, बलात्कार और हत्या जैसी घटनाएं आम हो गई हैं। लड़कियों के प्रति कुत्सित मानसिकता खत्म करने के लिए मैं अपने जीवन की अंतिम सांस तक लड़ता रहूंगा। अगर वह लड़का मेरी बेटी से सच्चा प्यार करता तो उसे परेशान न करता और उससे मारपीट न करता। मेरी बेटी उसे पसंद नहीं करती उसे देखते ही डर जाती है। इस मामले को लेकर वह साइकिल यात्रा करते हुए मुंबई ब्रांद्रा स्थित बॉलीवुड स्टार आमिर खान को अपनी पूरी कहानी सुना चुके हैं। आमिर ने उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

‘बेटी बचाओ’ के नारे का क्या फायदा जब बेटियां समाज में सुरक्षित नहीं

3 of 3
किशोर कुमार गाबा
अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए किशोर 23 अप्रैल 2015 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऑफिस में लेटर दिया और रिसीविंग भी कराया उसका आजतक कोई भी जवाब नहीं मिला। किशोर कहते हैं एक बार फिर जा रहा हूं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से यह कहने कि बेटी बचाओ के नारे का क्या फायदा जब बेटियां समाज में सुरक्षित ही नहीं हैं। बेटी के साथ छेड़छाड़ करने वाला लड़का मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा है। एक अच्छे घर से उसकी शादी का रिश्ता आया लेकिन उस लड़के की वजह से शादी टूटी गई। सिविल कोर्ट रांची झारखंड की सीजेएम कोर्ट में केस चल रहा है। हमारा परिवार हर रोज चाय की दुकान चलाकर किसी तरह परिवार का भरणपोषण कर रहे हैं। रांची से 31 मई 2018 को साइकिल यात्रा शुरू हुई थी। अब यह यात्रा सीधा प्रधानमंत्री कार्यालय पर जाकर ही खत्म होगी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें