बुंदेलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष और फिल्म अभिनेता राजा बुंदेला नेे सुुुुशांत मामले में कहा कि रिया और उसका भाई नशे का कारोबार करते थे। बॉलीवुड में अब नशाखोरी साफ दिखने लगी है। वहीं सरकार की ओर से लगा गया किसान विधेयक किसान हित में है। विपक्ष किसानों को बरगला रहा है।
बोर्ड उपाध्यक्ष शुक्रवार को सिंचाई विभाग के सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सुशांत मामले में रिया दोषी है। कहा कि बॉलीवुड में हाजी मस्तान से लेकर करीम लाला तक सब नंबर दो के लोग थे। बॉलीवुड में नशाखोरी खुलकर सामने आ रही है।
फिल्म मेकर एकता कपूर को लेकर कहा कि उनकी फिल्म और सीरियल संस्कृति को बर्बाद कर रही है। बेेलाताल प्रतिनिधि के अनुसार विकासखंड जैतपुर में राजा बुंदेला ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के लिए विधेयक लाई है। इससे किसानों को आढ़तियों से निजात मिलेगी और दूसरे प्रांतों में बेचने की बंदिश खत्म होगी।
इससे किसान को उपज का अधिक लाभ मिलेगा। इस दौरान उन्होंने किसानों की समस्याएं भी सुनीं। इस मौके पर बीडीओ प्रशांत कुमार, किसान यूनियन की किरन पाठक, संदीप राजपूत, अरविंद नायक, रामस्वरूप श्रीवास, अनिल शर्मा, योगेश मिश्रा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।