फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: गश्त के दौरान सिपाहियों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल

Sat, 26 Sep 2020 10:00 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई
विज्ञापन
घटना के बाद जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरदोई के शाहबाद कोतवाली क्षेत्र में अल्लापुर तिराहा के निकट शुक्रवार आधी रात के बाद गश्त पर जा रहे बाइक सवार सिपाहियों को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में सिपाही पूरन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथी सिपाही दीपक गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन


दीपक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत में सुधार न होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पूरन सिंह मूल रूप से बिजनौर जनपद के रहने वाले थे और वर्ष 2016 में सिपाही पद पर उनकी भर्ती हुई थी। 
विज्ञापन


शाहाबाद कस्बे की जामा मस्जिद पुलिस चौकी में उनकी तैनाती थी। घटना की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक कपिल देव सिंह भी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें