फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में वरुण धवन का 'बवाल': पी रोड पर इस अंदाज में दिखे तो लोगों को यकीन न हुआ, इस वजह से अभिनेता को भाया शहर

Thu, 14 Apr 2022 07:25 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर

सार

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन इन दिनों फिल्म बवाल की शूटिंग करने के लिए कानपुर पहुंचे हैं। बुधवार को उन्होंने पी रोड बाजार की सड़कों पर अपनी बुलट दौड़ाई तो गुरुवार को कैंट व डिप्टी पड़ाव में शूटिंग की। अचानक रोड पर वरुण धवन को देखकर हर कोई चौंक गया। बताया जा रहा है शूटिंग अभी पूरे एक हफ्ते चलेगी।
विज्ञापन
कानपुर में पी रोड पर बुलट दौड़ाते अभिनेता वरुण धवन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बवाल फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंचे अभिनेता वरुण धवन इन दिनों बुलट से शहर की गलियों में धूम रहे है। अचानक रोड पर वरुण धवन को देखकर हर कोई चौंक गया। वहीं, उनके फैंस एक झलक पाने के लिए सड़कों पर उतर आए। बुलट से आम आदमी की तरह धूम रहे वरुण धवन को कुछ पल के लिए तो लोग समझ नहीं पाए, लेकिन जब उनके पीछे शूटिंग का पूरा सेट देखा तो लोग समझ गए। शूटिंग देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई।

विज्ञापन


बुधवार को उन्होंने पी रोड बाजार की सड़कों पर अपनी बुलट दौड़ाई तो गुरुवार को कैंट व डिप्टी पड़ाव में शूटिंग की। कैंट में वह मेथाडिस्ट स्कूल भी गए और वहां चर्च में भी जाकर शूट किया। शूटिंग का कार्यक्रम पहले से ही तय था। ज्यादा भीड़ न लग सके इसलिए सुबह का समय चुना गया। दुकानें खुलती उससे पहले ही शूटिंग शुरू होकर खत्म कर दी गई। हालांकि सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस पहले से ही तैनात रही। सूत्रों की मानें तो फिल्म की शूटिंग आनंदबाग लखनऊ में होनी थी, लेकिन वहां अनुमति न मिलने के कारण इसे कानपुर में शूट किया जा रहा है।

विज्ञापन

फैंस से मिले वरुण धवन
आनंदबाग की सकरी गलियों का दृश्य दिखाने के लिए कानपुर को चुना गया। बताया जा रहा है कि वह शहर के विभिन्न क्षेत्रों में शूटिंग करेंगे। उनकी शूटिंग अभी पूरे एक हफ्ते चलेगी। इसके लिए शहर के कुछ मशहूर स्थान भी चुने गए हैं। वरुण धवन ने जब शूटिंग खत्म की तो वहां मौजूद लोगों ने उनसे मिलने की इच्छा जाहिर की। इस पर वरुण धवन ने अपने फैंस से जाकर मुलाकात की और उन्हें आटोग्राफ दिया। बवाल फिल्म साजिद नाडियावाला प्रोडक्शन के बैनर तले बनाई जा रही है। इस फिल्म में वरुण धवन एक शिक्षक के रुप में नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें