फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: बोलेरो सवार लोगों ने किया किशोरी का अपहरण, दो पर रिपोर्ट दर्ज

Wed, 30 Sep 2020 06:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई जिले के संडीला कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बहन के साथ शौच को गई किशोरी का बोलेरो सवार लोगों ने अपहरण कर लिया। करीब 18 दिन पहले हुई घटना में संडीला कोतवाली पुलिस के आनाकानी करने पर पीड़ित पिता ने एसपी से शिकायत की।
विज्ञापन


एसपी के निर्देश पर पुलिस ने कानपुर के दो लोगों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की है। संडीला कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी बड़ी पुत्री (16) और छोटी (6) 12 सितंबर को सुबह शौच के लिए गई थीं।

तभी बोलेरो से सवार होकर आए कुछ लोगों ने बड़ी पुत्री का अपहरण कर लिया और भाग गए। छोटी पुत्री ने घर पहुंचकर पूरी घटना परिजनों को बताई। आरोप है कि कोतवाली संडीला में जानकारी देने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन


15 सितंबर को दो अलग-अलग नंबरों से आए फोन पर बताया गया कि उनकी पुत्री का अपहरण शिवकुमार व श्यामू पुत्रगण अज्ञात निवासी बिठूर जनपद कानपुर ने किया है। मामले की शिकायत किशोरी के पिता ने एसपी अनुराग वत्स से की तो उन्होंने कोतवाली पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल सूर्य प्रकाश शुक्ला ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें