फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बोलेरो, एक की मौत, दो दोस्त गंभीर

Sun, 31 Jan 2021 11:49 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त बोलेरो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी में उन्नाव-हरदोई मार्ग पर रविवार को दोस्ती नगर नहर के पास तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से टकरा गई। हादसे में बोलेरो चालक की मौत हो गई। जबकि उसमें बैठे दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। हालत गंभीर होने पर दोनों को कानपुर के हैलट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। माखी थानाक्षेत्र के धौकलखेड़ा गांव निवासी सुजीत पुत्र रमेश मौजूदा समय मे शहर के कब्बा खेड़ा में रहते थे।

शनिवार देर रात लगभग डेढ़ बजे दो साथियों के साथ चकलवंशी की ओर बोलेरो से जा रहे थे। दोस्ती नगर नहर पुलिया मोड़ के पास उनकी बोलेरो सड़क किनारे पेड़ से सीधे टकरा गई। जिसमें तीनों गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां सुजीत को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें