फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब छापेमारी के दौरान "बॉडी वॉर्न कैमरे" लगाकर काम करेंगे जीएसटी अफसर

Tue, 04 Sep 2018 03:14 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
स्टेट जीएसटी के अफसर सड़कों पर वाहनों की जांच और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों पर छापों के दौरान बॉडी वॉर्न (शरीर पर लगाए जाने वाले) कैमरे लगाकर काम करेंगे। स्टेट जीएसटी मुख्यालय ने जोनल कार्यालयों को कैमरे खरीदने के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


अफसरों की सुरक्षा और जांच के दौरान पारदर्शिता बनाए रखने के लिए यह व्यवस्था की जा रही है। टैक्स चोरी रोकने के लिए स्टेट जीएसटी की सख्ती के बाद अफसरों के साथ मारपीट की घटनाएं बढ़ी हैं। अफसरों ने शिकायतें भी दर्ज कराई हैं कि दबंग ट्रांसपोर्टर गुंडों का सहारा लेकर पकड़ी गई गाड़ी को जबरन छुड़ा ले जाते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

डेमो पिक
इस पर मुख्यालय के एडिशनल कमिश्नर आन्जनेय कुमार सिंह ने सभी जोनल कमिश्नरों से सचल दल इकाइयों की संख्या कैमरे उपलब्ध कराने का प्रस्ताव मांगा था। सभी जोनल कार्यालयों ने अपनी जरूरतें बताईं। इस पर अमल करते हुए मुख्यालय की एडिशनल कमिश्नर सुधा वर्मा ने बॉडी वॉर्न कैमरे जोनल स्तर पर ही खरीदने के आदेश जारी कर दिए। तब तक हर जांच की वीडियोग्रॉफी कराने को कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें