फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: दरोगा भर्ती परीक्षा से लौट रहे छात्र का शव ट्रेन के टॉयलेट में मिला, परिजनों में मचा कोहराम

Wed, 01 Dec 2021 05:19 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

अनवरगंज रेलवे स्टेशन पर चौरीचौरा एक्सप्रेस ट्रेन के शौचालय में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरोगा भर्ती परीक्षा देकर लौट रहे छात्र का शव कानपुर में अनवरगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के टॉयलेट में बरामद हुआ। जीआरपी ने उसके पास मिले कागजात से परिजनों को सूचना दी। मूलरूप से फतेहपुर जनपद के खागा निवासी किसान चंद्रशेखर यादव का बड़ा बेटा विजय (22) दरोगा भर्ती की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन


परिवार में छोटा भाई अजय और मां चंदावती हैं। छोटे भाई ने बताया कि रविवार को विजय दरोगा भर्ती की परीक्षा देने गोरखपुर गया था। सोमवार को वह घर लौट रहा था। देर रात जीआरपी ने उन्हें विजय की मौत की सूचना दी।

बताया कि अनवरगंज रेलवे स्टेशन पर चौरीचौरा एक्सप्रेस ट्रेन के शौचालय में उसका शव बरामद हुआ है। इससे परिवार में कोहराम मच गया। परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने के चलते विसरा सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें