फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: हेड कांस्टेबल के लापता बेटे का शव गंगा में मिला

विज्ञापन
हर्षवर्धन। (फाइल फोटो)।  - फोटो : स्रोत : परिजन
विज्ञापन
कानपुर। कल्याणपुर निवासी हेड कांस्टेबल के 17 वर्षीय लापता बेटे का शव बुधवार देर शाम कोहना थानाक्षेत्र में गंगा में मिला। वह मंगलवार शाम कोचिंग जाने की बात कहकर घर से निकला था परिजनों ने बुधवार को कल्याणपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। गंगा में शव मिलने की सूचना पर पहुंचे परिजनों से उसकी शिनाख्त की।
विज्ञापन



कल्याणपुर के जवाहरपुरम निवासी सुखबीर पुलिस विभाग में लखनऊ में मुंशी हैं। उनका 17 वर्षीय बेटा हर्षवर्धन 12वीं का छात्र था। मंगलवार शाम वह घर से पनकी बी ब्लॉक स्थित कोचिंग जाने के लिए निकला था। देर शाम तक वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने तलाश शुरू की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।


बुधवार शाम कोहना इलाके में गंगा में एक शव बहता दिखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसे पानी से बाहर निकलवाया और शिनाख्त का प्रयास किया। इस बीच कल्याणपुर पुलिस से गंगा में शव मिलने की सूचना परिजनों को मिली तो वह आनन-फानन घाट की ओर भागे। हालांकि तब तक पुलिस शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज चुकी थी। परिजन वहां पहुंचे तो वहां मौजूद कर्मियों ने शव की फोटो दिखाई तो परिजन बिलख पड़े। शव हर्षवर्धन का ही था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें