फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात: पतरा गांव में मिला एडीएम के भतीजे का शव, रेलवे ट्रैक किनारे झाड़ियों में पड़ा था

Sun, 23 Feb 2020 10:53 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र के पतरा गांव के सामने रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ियों में एक युवक का शव मिला। तलाशी में पुलिस को युवक के पास मोबाइल व बैंक की पासबुक मिली। इसके आधार पर परिजनों को सूचना दी गई। बजरंग नगर से पहुंचे एक व्यक्ति ने शव की शिनाख्त भतीजे के तौर पर की।
विज्ञापन


मृतक के एक चाचा अनिल त्रिपाठी वाराणसी में एडीएम वित्त के पद पर तैनात है। पतरा गांव के सामने डाउन रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ियों में रविवार को एक युवक का शव वहां से निकल रहे लोगों ने देखा। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। दरोगा जितेंद्र तिवारी फौरन मौके पर पहुंचे और छानबीन की।

 
विज्ञापन

मृतक के पास मिली बैंक की पासबुक में रूरा निवासी शरद त्रिपाठी नाम लिखा था। मोबाइल स्विच ऑफ था। अन्य मोबाइल में सिम डालकर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। बजरंग नगर से पहुंचे लक्ष्मीकांत त्रिपाठी ने मृतक की शिनाख्त भतीजे शरद (38) के रूप में की।

उन्होंने बताया कि शरद दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। वहीं पत्नी ममता व दो बच्चों के साथ रहता है। रूरा का मकान वह किराए पर दे रखा है। शरद के पिता  श्रीधर त्रिपाठी व मां जनक दुलारी कानपुर में रहते हैं।

शरद चार दिन पूर्व रूरा आया था। रविवार को उसका शव मिला। शरद के एक चाचा अनिल त्रिपाठी बनारस में एडीएम वित्त के पद पर तैनात हैं। दरोगा ने बताया कि शव एक दिन पुराना प्रतीत हो रहा है, पोस्टमार्टम में मौत की वजह साफ होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें