फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष को जान से मारने की धमकी, पत्र में एक केंद्रीय राज्यमंत्री का भी जिक्र

Sun, 23 Feb 2020 09:56 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
आशीष त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष शुक्ला उर्फ रामजी को जान से मारने की धमकी मिली है। किसी ने रविवार को कस्बा स्थित उनके घर के दरवाजे से धमकी भरा पत्र लिखकर अंदर फेंका। मामले में भाजपा नेता ने कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ सुरक्षा दिए जाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


आशीष ने बताया कि सुबह उनकी मां घर पर झाड़ू लगा रहीं थी। तभी उन्हें मुख्य गेट के पास एक कागज मुड़ा हुआ पड़ा मिला। उसे खोलकर पढ़ा गया, तो लाल पेन से धमकी लिखी हुई थी। इसमें उनको केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति का सहयोगी बताते हुए जान से मारने की बात लिखी है।

 
विज्ञापन

पत्र में यह भी लिखा है कि हिंदूवादी नेत्री साध्वी निरंजन ज्योति का नंबर तो बाद में आएगा, लेकिन इससे पहले तुझे जान से हाथ धोना पड़ेगा। भाजपा नेता ने बताया कि पत्र में फेसबुक हैक किए जाने की भी बात लिखी है। इसमें लिखा है कि पहले तेरा फेसबुक खाता हैक किया है और अब तुझे हैक करने की बारी है।

पत्र में सबसे नीचे इस्लामी हुकूमत जिंदाबाद का नारा भी लिखा है। इस बारे में सीओ रवि कुमार सिंह का कहना है कि भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष शुक्ला उर्फ रामजी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

आशीष को सुरक्षा गार्ड उपलब्ध कराने के लिए आला अफसरों और शासन को रिपोर्ट भेजी जा रही है। जबकि, पत्र की लिखावट और उसको गेट के अंदर फेंके जाने के घटनाक्रम को भी बारीकी से समझा जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें