फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: खेत में पड़ा मिला 11 दिन से लापता युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 21 Jul 2024 05:25 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: जरिया थाना क्षेत्र 11 दिन से लापता युवक का शव खेत में पड़ा मिला है। परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में जरिया थाना क्षेत्र के धंगवा गांव में 11 दिन से लापता एक युवक का शव रविवार सुबह करीब 10 बजे खेत में पड़ा मिला। शव पूरी तरह से सड़ चुका है। परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। फोरेंसिक व डॉग स्क्वायड टीम ने साक्ष्य जुटाए। सीओ ने भी मौके का निरीक्षण किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

जरिया थाना क्षेत्र के धंगवा निवासी मंगल सिंह पुत्र श्यामसुंदर ने बताया कि उसके परिवार में 10 जुलाई को शादी थी। 11 जुलाई को विदाई कार्यक्रम के बाद से उसका छोटा भाई मोहित राजपूत (35) घर से अचानक लापता हो गया। काफी खोजबीन करने के बाद कोई सुराग न लगने पर 12 जुलाई को जरिया थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई।
वह रविवार को खेत में लगी मूंगफली कि फसल में दवा का छिड़काव करने गया था। तभी पास के नन्हे महाराज के खेत में लगे नीम के पेड़ के पास उसके भाई मोहित का शव सड़ी गली अवस्था मे पड़ा मिला। घटना की सूचना जरिया पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी भरत कुमार, सीओ सरीला व फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट के आधार पर होगी अग्रिम कार्रवाई
मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। घटना की जानकारी होते ही गांव में हड़कंप मच गया। 
इंस्पेक्टर भरत कुमार ने बताया कि शव पूरी तरह सड़ चुका है। शव काफी पुराना प्रतीत हो रहा है, गर्मी और धूप की वजह से शरीर काला पड़ गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें