फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: संदिग्ध हालत में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, नहीं हो सकी है शिनाख्त…जांच में जुटी पुलिस

Wed, 02 Oct 2024 02:26 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: औंग थाना क्षेत्र में संदिग्ध हालत में फंदे पर युवक का शव लटका मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा है। मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।  
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में औंग थाना क्षेत्र के कटरी बाढ़ राहत शिविर महुआ घाटी के पास पांडु नदी के किनारे बबुल के पेड़ में एक अज्ञात युवक का फांसी पर लटका शव मिला है। शौच गए ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतारा है। पहचान कराने के लिए आसपास के ग्रामीणों को बुलाया है। अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। युवक 25 से 28 वर्ष का प्रतीत हो रहा है।

विज्ञापन

मृतक युवक लोअर पहने है। नीली टी-शर्ट को फाड़ कर फंदा बनाया है। खिंचाव से गर्दन बढ़ गई है और जीब निकली है। ग्रामीणों के मुताबिक दरियापुर कटरी में मंगलवार दिन में दंगल रात में रामलीला आयोजित थी। युवक रामलीला देखने आया होगा। रास्ते में किसी से विवाद हो सकता है। थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टा आत्महत्या लग रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें