फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा: युवती की हत्या कर शव तेजाब से जलाया

Tue, 30 May 2017 01:20 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

-इटावा के भरथना थाना क्षेत्र में फेंका शव नहीं हो सकी शिनाख्त
-दुष्कर्म की आशंका
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा के भरथना इलाके में धारदार हथियारों से पहले युवती की हत्या की गई बाद में उसकी पहचान छुपाने के लिए शव को तेजाब से जला दिया गया। इतना क्रूरता से युवती की हत्या की गई है जिसे देखकर पुलिसकर्मी भी सोच में पड़ गए।
विज्ञापन


तकरीबन 35 साल की इस युवती का शव सोमवार सुबह भरथना थाना क्षेत्र के गांव भैंसाई और पालीकला के बीच रेलवे लाइन से कुछ दूर एक खेत में मिला। माना जा रहा है कि युवती से पहले दुष्कर्म किया गया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्थिति साफ होगी।

गांवों के लोगों को सोमवार सुबह युवती का शव एक खेत की मेड़ के किनारे पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर एसएसपी वैभव कृष्ण, सीओ शिवराज सिंह, थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, पर कोई भी युवती को पहचान नहीं सका।
विज्ञापन


फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड ने भी घटनास्थल पर छानबीन की, पर हत्यारों का कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस को आशंका है कि महिला कहीं बाहर की है। उसकी हत्या कर शव यहां फेंका गया है।

पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मरने वाली महिला गरीब तबके की लग रही है। उसके पैरों में गिलट की तोड़ियां और शरीर पर काली छींट वाली हरी साड़ी थी। शरीर पर धारदार हथियार से हमले के निशान मिले हैं। शव की पहचान मिटाने के लिए तेजाब डाला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें