सुख-समृद्धि से संपन्न होने के बावजूद बात-बात पर गुस्सा आना कोई बड़ी बात नहीं है। लेकिन गुस्से में काबू करने का तरीका अगर खुद आपके पास ही मौजूद हो तो आप इसे करेंगे कैसे ये जानना बहुत जरूर है। जन्मपत्री के खराब ग्रह और नक्षत्र गुस्से का कारण बनते हैं। जन्मपत्री में गुस्से पर काबू रखने के समाधान हैं। यह कहना है ज्योतिषाचार्य सीमा गुप्ता का।
सोमवार को कानपुर पहुंचीं ज्योतिषाचार्य सीमा ने बताया कि रत्न से 24 घंटे में असर मिलना शुरू हो जाता है। धनलक्ष्मी रत्न केंद्र एवं ज्योतिष परामर्श केंद्र की ओर से 30 और 31 मई को कानपुर के होटल सेलिब्रेशन में लगने वाले निशुल्क ज्योतिष परामर्श शिविर में आकर आप जीवन से जुड़ी अन्य दिक्कतों के निवारण के बारे में भी जानकारी हासिल कर सकते हैं। ग्रहों की शांति के लिए रत्न चिकित्सा, मंत्र चिकित्सा, जड़ी बूटी व अनाज से निवारण बताए जाते हैं।
कार्यक्रम संयोजक अमित गुप्ता ने बताया कि ज्योतिष परामर्श शिविर होटल सेलिब्रेशन गुमटी नंबर 5 में सुबह 11 से दोपहर 1 बजे व शाम 5 से रात 8 बजे तक चलेगा। शिविर में पहले आने वालों की जन्मपत्री प्राथमिकता के आधार पर देखी जाएगी।