फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: फर्रुखाबाद में आम के बाग में पेड़ से लटके मिले दो सहेलियों के शव, जन्माष्टमी पर मंदिर गई थीं दोनों

Tue, 27 Aug 2024 12:17 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: कायमगंज कोतवाली क्षेत्र  में ग्रामीणों ने एक ही दुपट्टे से दो युवतियों के शव  लटकते देख, तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के भगौतीपुर गांव में दो युवतियों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। दरअसल, आम के बाग में दो सहेलियों के शव एक ही दुपट्टे से फांसी के फंदे पर लटके मिले हैं। सुबह बाग पर पहुंचे ग्रामीण ने शव लटकते देखे, तो अन्य लोगों को सूचना दी।
विज्ञापन

वहीं, जानकारी होने पर परिजन भी पहुंचे, तो फंदे पर बेटियों को लटका देख दंग रहे गए। दोनों की शिनाख्त गांव के रामवीर की पुत्री बबली (17) व पप्पू की पुत्री शशि (15) के रूप में हुई है। मृतक युवतियों के परिजनों ने दोनों की हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप लगाया है।


विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जन्माष्टमी के त्योहार पर दोनों युवती कल मंदिर पर गईं थीं। देर रात तक न लौटने पर परिजनों ने बुआ के घर रूकने की आशंका जताई थी। सुबह ग्रामीणों से शव मिलने की सूचना मिली। वहीं, घटना की जानकारी होते ही एसपी आलोक प्रियदर्शी,  सीओ जय सिंह परिहार व भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गया।
 

जांच के लिए एसओजी को भी लगाया
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शव के पास एक युवक का मोबाइल मिला है। शशि के अंग वस्त्रों से एक सिम मिली है। मामले की जांच पड़ताल के लिए एसओजी को भी लगाया गया है। परिजनों का कहना है कि रात में जन्माष्टमी पर मंदिर में झांकियां देखने गईं थीं।
विज्ञापन

दोनों सहेलियों को पेड़ पर लटका देखा
दोनों सहेलियां वहां गईं थी। देर रात तक जब वापस नहीं लौटीं, तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। सुबह गांव का एक विकलांग युवक बृजेश बाग में शौच के लिए गया, तो दोनों सहेलियों को पेड़ पर लटका देखा। दोनों सहेलियां एक साथ पेड़ पर लटकी मिली, इसे पुलिस गंभीरता से लेकर छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें