विद्यालय के प्रधानाचार्य बृजमोहन कुमार सिंह ने दिव्यांश को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि समर्पण, अनुशासन और निरंतर प्रयास से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
दिव्यांश की उपलब्धि पर शिक्षकों, सहपाठियों और अभिभावकों ने प्रसन्नता व्यक्त की। विद्यालय प्रबंधन ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि दिव्यांश आगे भी उच्च शिक्षा और करियर में नई ऊंचाइयों को छुएंगे। दिव्यांश की सफलता से विद्यालय में उत्सव जैसा माहौल रहा और शिक्षकों ने इसे पूरे संस्थान के लिए गौरव का क्षण बताया।