फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूनी खेल: डेढ़ बीघा जमीन नाम न करने पर पत्नी ने पति को किया लहूलुहान, हालत गंभीर

Sun, 05 Jul 2026 12:07 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: युवक को भाई ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक लालची पत्नी ने पहले पैतृक मकान अपने नाम करवा लिया। अब पति पर डेढ़ बीघा जमीन भी नाम करने का दबाव बना रही है। उसने ऐसा करने से इन्कार किया तो अपने सहयोगियों की मदद से लहूलुहान कर दिया। इस घटना में पत्नी, दो नामजद समेत चार लोग फंस गए हैं। मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के मोहल्ला ढुइयां निवासी अर्जुन ने भाई राजकुमार की पत्नी निर्मला, संतोष राजपूत, राजेश और एक अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कराई।

विज्ञापन


कहा कि बड़े भाई राजकुमार के नाम एक पैतृक मकान था। उसे भाभी ने दबाव बनाकर अपने नाम करवा लिया। भाई के नाम डेढ़ बीघा जमीन है। भाभी निर्मला बंगशपुरा कोहना निवासी संतोष राजपूत व श्रीकृष्ण राजपूत से मिलकर जमीन अपने नाम कराना चाहती हैं।

विज्ञापन

तीन जुलाई की रात एक बजे भाई राजकुमार ने जमीन पत्नी निर्मला के नाम करने से मना किया तो भाभी ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर भाई को जान से मारने की नियत से मारपीट की। इससे वह लहूलुहान हो गया। काफी प्रयास के बाद उसे बचाया। घायल का लोहिया अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें