फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खून के सौदागर पैसों के खातिर इस तरह खुलेआम बेच रहे हैं बीमारियां

Sat, 16 Dec 2017 02:37 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के कानपुर में मेडिकल कॉलेज और हैलट के आसपास खून के दलाल फिर सक्रिय हो गए हैं। इन दलालों ने एक निजी चिकित्सालय में भर्ती मरीज के तीमारदारों को तीन यूनिट घटिया ब्लड बेच दिया।
विज्ञापन



कानपुर, कल्याणपुर के एक नर्सिंगहोम में भर्ती मरीज छवि लाल को इलाज के दौरान तीन यूनिट ब्लड की जरूरत पड़ी। उसका ब्लड ग्रुप बी-पाजिटिव है। अस्पताल प्रशासन ने उसे खून के सैंपल और ब्लड रिक्वायरमेंट फार्म देकर जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक में ब्लड लेने भेजा, पर तीमारदार ब्लड बैंक पहुंचने के बजाय दलालों से ब्लड लेकर अस्पताल पहुंच गए।

जांच में ब्लड में हीमोग्लोबिन मानक से कम मिला तो डॉक्टरों ने उसे मरीज को चढ़ाने से इनकार कर दिया। तीमारदारों से पूछा तो उन्होंने बताया कि मेडिकल कालेज ब्लड बैंक पहुंचने से पहले ही गेट के पास उसे एक युवक मिला उसने तीन यूनिट ब्लड के आठ हजार रुपये लिए और जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की दो रसीदें दीं। एक रसीद 2100 रुपये की थी और दूसरी 1050 रुपये लिखे थे। यही ब्लड लेकर वह अस्पताल आया है। वहां से मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक की प्रभारी डॉ. लूबना खान को सूचना दी गई। 
विज्ञापन



डॉ. लूबना खान ने बताया कि मरीज छवि लाल के तीमारदार उनके ब्लड बैंक में नहीं आए और न ही वहां से ब्लड दिया गया है। उसने किसी दलाल के माध्यम से ब्लड लिया होगा। उसे दी गई रसीदें भी इस ब्लड बैंक की नहीं है। फर्जी रसीदें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें