फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा को एक और झटका, बांदा में अविश्वास प्रस्ताव से छिनी बबेरू ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी

Wed, 18 Dec 2019 07:20 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
अविश्वास प्रस्ताव मतदान के लिए आए सदस्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा जिले के बबेरू में सपा को एक और झटका लगा है। बबेरू क्षेत्र पंचायत प्रमुख सुमन देवी अविश्वास प्रस्ताव मतदान में पराजित हो गई हैं। 106 सदस्यीय क्षेत्र पंचायत में अविश्वास प्रस्ताव मतदान में 65 सदस्यों ने भाग लिया। इनमें 62 ने अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया। ब्लॉक प्रमुख के पक्ष में सिर्फ दो वोट पड़े। एक वोट अवैध हो गया।
विज्ञापन


वर्ष 2016 में हुए क्षेत्र पंचायत चुनाव में सपा की सुमन देवी ब्लाक प्रमुख चुनी गईं थीं। 18 मार्च 2016 को उन्होंने शपथ ली थी। इसी वर्ष फरवरी में 58 सदस्यों ने ब्लॉक प्रमुख के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस शपथपत्रों के साथ डीएम को दिया था।

 

मामला हाईकोर्ट पहुंच गया। हाईकोर्ट ने सुनवाई के बाद डीएम को आदेश दिए थे कि क्षेत्र पंचायत की बैठक बुलाकर अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान कराएं। इसी आदेश के तहत बुधवार (18 दिसंबर) को अविश्वास प्रस्ताव पर क्षेत्र पंचायत सभागार में मतदान हुआ।

डीएम ने एसडीएम महेंद्र प्रताप को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया था। पीठासीन अधिकारी की उपस्थिति में सुबह 11 बजे से मतदान शुरू हुआ, जो दोपहर एक बजे तक चला। बीडीओ डॉ. प्रभात द्विवेदी और एडीओ पंचायत सूरजपाल यादव भी मौजूद रहे। कुल 65 सदस्यों ने मतदान किया। इनमें 62 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में वोट डाले। ब्लॉक प्रमुख के पक्ष में मात्र दो वोट आए। एक मतपत्र पर अंगूठा लगा होने से उसे निरस्त कर दिया गया।
 
विज्ञापन

मतगणना होते ही अविश्वास प्रस्ताव की जीत होने पर क्षेत्र पंचायत कार्यालय ढोल ताशे की आवाज से गूंज उठा। अविश्वास प्रस्ताव के लिए शुरू से ही मोर्चा संभाले रहे क्षेत्र पंचायत सदस्य शिरोमणि बाबू को कई सदस्यों ने फूलों की माला पहनाई। अंबेडकर प्रतिमा पर भी फूल चढ़ाए। शिरोमणि बाबू क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष चुनाव में सुमन देवी से पराजित हुए थे।
 
मतदान के समय क्षेत्राधिकारी (अतर्रा) राजीव प्रताप सिंह, कोतवाली इंस्पेक्टर रामाश्रय यादव, कमासिन थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, बिसंडा थानाध्यक्ष तारा सिंह पटेल, तिंदवारी इंस्पेक्टर नीरज सिंह और मरका पुलिस आदि तैनात रही। गौरतलब है कि इसके पूर्व सपा की जसपुरा ब्लाक प्रमुख सादिका खातून को अविश्वास प्रस्ताव के जरिये हटाया जा चुका है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें