फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: चार नवंबर से घर-घर जाएंगे बीएलओ, बनाएंगे नए मतदाता

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के शुभारंभ होने की घोषणा हो गई है। अब चार नवंबर से चार दिसंबर तक बीएलओ घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे। जो नागरिक 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करेंगे, वे मतदाता बन सकेंगे। ये निर्देश मंगलवार को भारत निर्वाचन आयोग की वर्चुअल बैठक में उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग ने दिए। बैठक में 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं सभी जिलाधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन


उप निर्वाचन आयुक्त ने मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 की घोषणा कर दी है। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने नगर के सभी पात्र नागरिकों, विशेषकर युवाओं से अपील की कि वे मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य दर्ज कराएं। नौ दिसंबर को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। नौ दिसंबर से आठ जनवरी के बीच दावे व आपत्तियां दर्ज होंगी। सात फरवरी को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें