फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनों का सितम: नेत्रहीन बुजुर्ग मां को बेटे-बहू ने डंडों से पीटा, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 08 May 2026 11:04 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जिस मां ने बेटे को सीने से लगा दुनिया दिखाई उसी नेत्रहीन मां की आंखों से आंसू बह निकले। बिठूर थाना क्षेत्र में मकान के बंटवारे के विवाद में बेटे और बहू ने रिश्तों को भूलकर 70 वर्षीय नेत्रहीन मां को डंडों से से पीटा। बुजुर्ग के पति ने बेटा, बहू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


बिठूर के पेम गोसाइनपुर में घरेलू विवाद में नेत्रहीन वृद्धा जुलेखा ने गुुरुवार को अपने बेटे गुल मोहम्मद और बहू रिजवाना पर पीटने का गंभीर आरोप लगाया। गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी भी दी। पिटाई से बुजुर्ग मां को चोटें आईं। जुलेखा के पति इस्लाम ने बेटे और बहू के खिलाफ बिठूर थाने में रिपोर्ट दर्ज करा जान को खतरा बताया है। पति इस्लाम ने पुलिस को बताया कि उनके तीन बेटे हैं।

मकान के बंटवारे को लेकर गुल मोहम्मद और उसकी पत्नी रिजवाना अक्सर झगड़ा करते हैं। कई बार परिवार के लोगों ने बीच में पड़कर कलह खत्म कराने की कोशिश की लेकिन कोई मानने को तैयार नहीं है। घटना के बाद बिठूर पुलिस ने जुलेखा का मेडिकल कराया। बिठूर थाना प्रभारी अशोक कुमार सरोज ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें