फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष का पड़ोसी से आतिशबाजी चलाने पर हुआ विवाद, पथराव में दस लोग घायल

Tue, 29 Oct 2019 09:43 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद के नवाबगंज में गली में पटाखा चलाने को लेकर भाजयुमो मंडल अध्यक्ष के परिवार वालों का पड़ोसी से विवाद हो गया। दोनों पक्षों में लाठी-डंडा चलने के बाद पथराव हुआ। इससे भाजयुमो मंडल अध्यक्ष के पिता समेत तीन लोग और दूसरे पक्ष से सात लोग घायल हो गए। भाजयुमो मंडल अध्यक्ष ने छह लोगों के खिलाफ घर में घुस कर मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने और फायरिंग करने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


दूसरा पक्ष भी तहरीर लेकर थाने पहुंचा। पुलिस ने तहरीर लेकर पीड़ित को थाने से टरका दिया। पीड़ित ने सत्तापक्ष का दबाव होने से रिपोर्ट न लिखे जाने का आरोप लगाया है। थाना क्षेत्र के गांव रायपुर में भाजयुमो नवाबगंज मंडल अध्यक्ष शिवमंगल सिंह के पिता सुरेंद्र सिंह की पड़ोसी विजय बहादुर से पुरानी रंजिश चल रही है। 27 अक्तूबर को दिवाली की रात गली में पटाखा चलाने को लेकर सुरेंद्र सिंह व विजय बहादुर के परिवार के लोगों में झगड़ा होने पर लाठी डंडों से मारपीट होने लगी।

 
विज्ञापन

इस बीच पथराव भी हो गया। इससे भाजयुमो मंडल अध्यक्ष के पिता सुरेंद्र सिंह, बृजेश व बिटोला देवी पत्नी जुगेंद्र घायल हो गए। सभी घायलों को लेकर मंडल अध्यक्ष थाने पहुंचे और घटना की तहरीर दी। मंडल अध्यक्ष शिव मंगल सिंह की तहरीर पर पुलिस ने विजय बहादुर, सत्येंद्र, लालू उर्फ गोली, अक्षय उर्फ ढपोली, विशाल उर्फ टुन्ना, ऊषा देवी पत्नी विजय बहादुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

इसमें घर में घुसकर मारपीट, पथराव करने, धमकी देने और फायरिंग करने का आरोप लगाया है। इस मारपीट और पथराव में दूसरे पक्ष से  विजय बहादुर की पत्नी ऊषा देवी, शिखा पत्नी लालू उर्फ गोली, संगीता पत्नी अक्षय, नंदरानी पुत्री विजय, परी, पीयूष और विजय बहादुर घायल हो गए। ऊषा देवी ने थाने पहुंच कर भाजयुमो मंडल अध्यक्ष व उनके पिता के खिलाफ तहरीर दी। इसमें घर के बाहर बच्चों के पटाखा चलाने पर मारपीट, पथराव करने का आरोप लगाया है। ऊषा देवी ने बताया कि पुलिस ने उनकी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। 

सीएचसी में भाजपा नेताओं ने किया हंगामा 
मारपीट व पथराव में घायल हुए भाजयुमो मंडल अध्यक्ष पिता समेत तीन लोगों को थाने से सीएचसी में मेडिकल कराने दिवाली की रात गए। सीएचसी में फार्मासिस्ट और डॉक्टर कोई नहीं था। एक-दो कर्मचारी इधर-उधर घूम रहे थे। सीएचसी प्रभारी को फोन मिलाया तो उनका नहीं उठा। इससे नाराज भाजपा नेताओं ने सीएचसी में हंगामा किया और सीएमओ को इसकी जानकारी दी। सीएमओ ने बताया कि जानकारी मिली है। इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें