फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: एक सितंबर से भाजपा का सदस्यता अभियान शुरू, क्यूआर कोड…नमो एप समेत अन्य माध्यमों से बनाए जाएंगे सदस्य

Wed, 21 Aug 2024 12:17 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: एक सितंबर से चलने वाले अभियान के लिए सांसद, विधायक सहित अन्य पदाधिकारी लखनऊ से लक्ष्य लेकर लौटे हैं। सदस्य बनने के लिए 100 रुपये का सदस्यता शुल्क नमो एप के माध्यम से भेजना होगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में भारतीय जनता पार्टी एक सितंबर से सदस्यता अभियान शुरू करने जा रही है। पार्टी ने लोगों को सदस्य बनाने के लिए चार तरह की व्यवस्थाएं की है। इसमें ऑनलाइन, नमो एप, क्यूआर कोड और फार्म भरकर सदस्य बनाया जाएगा। इस संबंध में मंगलवार को लखनऊ में प्रदेशस्तरीय कार्यशाला हुई।

विज्ञापन

सदस्यता अभियान के लिए सभी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सांसदों को 20 हजार, मेयर को 20 हजार, प्रत्येक विधायक को 10 हजार, जिलाध्यक्षों को 1000, प्रत्येक पार्षद और जिला पदाधिकारी को 500, बूथ अध्यक्ष को 200 सदस्य बनाने को कहा गया है। जो कार्यकर्ता 100 लोगों को पार्टी से जोड़ेगा, उसे सक्रिय सदस्य का दर्जा दिया जाएगा।
सदस्य बनने के लिए 100 रुपये का सदस्यता शुल्क नमो एप के माध्यम से भेजना होगा। भाजपा के उत्तर जिलाध्यक्ष दीपू पांडेय व दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने बताया कि जिला स्तर पर 24 अगस्त को सदस्यता अभियान पर कार्यशाला होगी। वहीं लखनऊ की कार्यशाला में क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, सभी जिलाध्यक्ष, सांसद रमेश अवस्थी, सभी विधायक, मेयर प्रमिला पांडेय आदि शामिल हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें