कानपुर में महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सरसौल ब्लॉक प्रमुख डॉ. विजयरत्ना सिंह तोमर और प्रधान संघ के अध्यक्ष रोहित सिंह तोमर द्वारा गांव चलो अभियान चलाया गया। इसके तहत ग्राम पुरवामीर में स्थित पूर्व माध्यमिक कंपोजिट विद्यालय और गांव के सिद्ध स्थान मेड बाबा के मंदिर प्रांगड़ में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
साथ ही, योगी सरकार के आठ वर्ष और मोदी सरकार के 11 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई गईं। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख द्वारा क्षेत्र के सम्मानित लोगों का माला और अंगवस्त्र पहनाकर सम्मान दिया गया। उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियों वाले पत्रक भी बांटे। इस दौरान प्रमुख रूप से जितेंद्र सिंह गौतम, निर्भय सिंह, अजय प्रताप सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।