परिजन लगा रहे हैं कुछ आरोप
नगर अध्यक्ष की हत्या व लूटपाट की खबर सुनकर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की पोस्टमार्टम हाउस में भीड़ जुटी रही। अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह का कहना है कि पीआरवी को दुर्घटना की सूचना मिली थी। घायल को अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। परिजन कुछ आरोप लगा रहे हैं, जिसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।