फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानें...आखिर क्यों भाजपाइयों ने फूंका अपनी ही पार्टी का पुतला

Sat, 11 Nov 2017 02:15 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
विरोध करते भाजपाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ बिगुल फूंक दिया है। नाराज कार्यकर्ताओं ने पार्टी का पुतला फूंका और पार्टी विरोधी नारे भी लगाए।  जानें क्या है मामला...
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं का टिकट काटकर दूसरे को दिए जाने से विरोध के स्वर मुखर हो गए हैं। हालांकि दिग्गजों ने रूठों को मनाने के लिए डैमेज कंट्रोल शुरू कर दिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष और विधायक आदि रूठों को मनाने की कवायद में लगे हैं। उधर, नाराज कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंककर विरोध जताया। 
   

टिकट वितरण में भ्रष्टाचार का आरोप भी लगाया जा रहा है

बीजेपी सदर विधायक
नगर निकाय चुनाव में टिकट को लेकर भाजपाइयों में मारामारी रही। रूठों को मनाने के लिए शुक्रवार को सदर विधायक विक्रम सिंह, जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेई, निकाय चुनाव प्रभारी अवनीश ने भाजपा नेता नीलिमा सिंह चौहान के आवास में बैठक की। इसमें नाराज कार्यकर्ताओं से मिलकर मनाने का प्रयास किया गया। बैठक को पूरी तरह से गुप्त रखा गया था और मीडिया से भी दूरी बनाई गई। बैठक के दौरान काफी शोरगुल भी मचा।  

दूसरी तरफ नगर निकाय चुनाव में भाजपा पर टिकट वितरण में भ्रष्टाचार का आरोप भी लगाया जा रहा है। लिस्ट में नाम होने के बाद मसवानी वार्ड नंबर 15 के प्रत्याशी का टिकट कटने से नाराज लोगों ने पुतला फूंक कर विरोध जताया। भाजपा युवा मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष रोहित शर्मा की मां कुंती देवी का नाम शामिल था, लेकिन ऐन वक्त पर काटकर दूसरे को दे दिया गया। इसी प्रकार पटेलनगर में खंभापुर के लोगों ने भी टिकट को लेकर नारेबाजी की।




 
विज्ञापन

जांच के बाद सामने आएगा असली दावेदार

डेमो पिक
नगर पालिका परिषद बिंदकी के चेयरमैन पद के लिए दो प्रत्याशियों ने कांग्रेस से पर्चा भरा। चुन्नीलाल ने कहा कि उन्हें प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने टिकट दिया है, जबकि अशोक कपाड़िया का कहना है कि चुनाव प्रभारी अभिमन्यु सिंह ने टिकट दिया है। इस मामले में रिटर्निग आफीसर हरिहरराम का कहना है कि नामांकन पत्र की जांच के दौरान ही असली उम्मीदवार का पता चल सकेगा।



टिकट न मिलने पर राजबब्बर के खिलाफ नारेबाजी
नगर पालिका सीट के अध्यक्ष पद के लिए चुन्नी लाल और अशोक कपाड़िया की दावेदारी को लेकर कांग्रेस में घमासान मच गया है। दोनों पक्ष अपने को अधिकृत उम्मीदवार बता रहे हैं। इसे लेकर एक पक्ष ने प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर के खिलाफ एकजुट होकर नारेबाजी की। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष विवेक मिश्रा, आकाश शुक्ला, अरूण कुमार सिंह, भूपेंद्र यादव, पंकज चौहान, अवनीश साहू, राकेश मौजूद रहे। नाराज कार्यकर्ताओं ने युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजन तिवारी को इस्तीफा भी दे दिया है।



टिकट न मिला तो बदल लिया दल
सभासद पद का भाजपा से टिकट कटने से नाराज दो भाजपाइयों ने दूसरे दल का दामन थाम लिया। वार्ड 18 से संतोष श्रीवास्तव व वार्ड 16 से प्रभाकर गुप्ता टिकट मांगा था। टिकट कटने से असंतुष्ट होकर संतोष ने  कांग्रेस और प्रभाकर ने बसपा के टिकट पर्चा दाखिल किया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें