कानपुर। भाजपा उत्तर और दक्षिण जिला इकाइयों की ओर से साेमवार को अलग-अलग मंडलों में तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। उत्तर इकाई की ओर से सिविल लाइंस मंडल में यात्रा की शुरुआत हरी झंडी दिखाकर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने किया।
यात्रा सरसैया घाट से चले, यात्रा बुड्ढा बरगद होते हुए फूल बाग दीनदयाल प्रतिमा से चलती हुई मेस्टन रोड में सुभाष चंद बोस की प्रतिमा पर समाप्त हुई। यात्रा में मंडल अध्यक्ष दीपक शुक्ला,श्रीकृष्ण दीक्षित बड़ेजी,नवाब सिंह, नीना अवस्थी, प्रशांत पुरी,मनीष रावत दीपक शर्मा उपस्थित थे।
इसी तरह रतन लाल नगर मंडल में निकली तिरंगा यात्रा में क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश पाल, विधायक सुरेंन्द्र मैथानी, मंडल अध्यक्ष सुमित पावा के अलावा डॉ विजया तिवारी,अनुपम मिश्रा, विनय पटेल, विक्रान्त चौहान, वेद प्रकाश मिश्र सहित अनेक लोग शामिल रहे।
इसी तरह दक्षिण क्षेत्र में जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह के नेतृत्व में हरजिंदर नगर मंडल में पांच किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें महिलाओं, युवाओं व वरिष्ठ नागरिकों ने भागीदारी की। इस माैके पर जसविंदर सिंह, केपी सिंह चौहान, विनय मिश्रा, विवेक शुक्ला, कैलाश पांडेय, सुरेंद्र अवस्थी व अन्य शामिल रहे।