फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: खरमास खत्म होते ही संगठन में फेरबदल करेगी भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कानपुर सहित बुंदेलखंड क्षेत्र की अधिकांश जिला इकाइयों की कार्यकारिणी में बदलाव होने हैं। खरमास खतम होने के बाद भारतीय जनता पार्टी में संगठन स्तर पर फेरबदल शुरू होगा। ऐसे में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का 13 जनवरी को कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में आना महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वह प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार महानगर आ रहे हैं।
विज्ञापन

बैठकों की तैयारी के लिए रविवार को पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कार्यालय में जिला अध्यक्षों और क्षेत्रीय पदाधिकारियों की बैठक बुलाई। तय किया गया कि प्रदेश अध्यक्ष क्षेत्र में रहने वाले पार्टी के पदाधिकारियों और निगम/बोर्ड/आयोग के अध्यक्षों की बैठक को संबोधित करेंगे।
क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष का जाजमऊ में स्वागत किया जाएगा। उनका आगमन संगठन को और अधिक सशक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण सिद्ध होगा। बैठक में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनीता गुप्ता, पूनम द्विवेदी, पवन प्रताप सिंह, सुनील तिवारी, अनूप अवस्थी, दीप अवस्थी, जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित, उपेंद्र पासवान, सुनील साहू, मयंक भट्ट, आलोक शुक्ला, वीरेंद्र तिवारी आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें